'शोना शोना' म्यूजिक वीडियो के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल अब जल्द ही एक और स्पेशल सरप्राइज फैन्स को देने वाले हैं। हाल ही सिद्धार्थ और शहनाज को एयरपोर्ट पर देखा गया है। दोनों एक वैलंटाइन्स डे स्पेशल सॉन्ग के शूट के लिए गोवा रवाना हो रहे थे।

पपराजी की नजर जैसे ही सिद्धार्थ और शहनाज पर पड़ी तो वो तुरंत उन्हें कैप्चर करने पहुंच गए। सिडनाज ने बड़े ही बेबाक और बिंदास अंदाज में उन्हें जमकर पोज दिए और मस्ती भी की। इसी दौरान जब एक पपराजी शहनाज को उनके वायरल डायलॉग 'त्वाडा कुत्ता टॉमी, म्हारा कुत्ता कुत्ता' बोलकर दिखाने लगा तो वह हंसकर बोलीं, 'हां मर जा'।



बताया जा रहा है कि इस गाने को श्रेया घोषाल गाएंगी। पहले इसे दुबई में शूट किया जाना था, लेकिन बाद में प्लान बदलकर गोवा लोकेशन तय की गई। सिद्धार्थ और शहनाज के इस वीडियो को देख फैन्स बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और सुबह से ही ट्विटर पर #ShehnaazGill #SidNaazinGoa ट्रेंड कर रहे हैं।
वहीं शहनाज 27 दिसंबर को 'बिग बॉस 14' में भी नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने प्रोमो भी रिलीज किया है, जिसमें शहनाज सलमान का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचीं और घरवालों के साथ खूब मस्ती भी की।


Tags: