जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद हल्ला मच गया है. दरअसल उर्वशी ने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) संग फोटो शेयर की है. जिसमें दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है. फोटो में दोनों समुंद्र के किनारे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. नीले समुंद्र के सामने उर्वशी और गुरु का प्यार अपने उफान पर दिखाई दे रहा है.


इस फोटो को उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे घर का पता मेरे शहर का पागलखाना होगा. डूब गए. 30 अप्रैल.
इससे पहले भी उर्वशी ने गुरु के संग कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसे फैंस से जबरदस्त प्यार मिला. दरअसल दोनों कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. दोनों नई नई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.
असल में उर्वशी और गुरु एक साथ एक म्यूजिक वीडियो में साथ दिखाई देने वाले हैं. दोनों का ये गाना 30 अप्रैल को रिलीज होगा. डूब गए नाम के इस गाने में उर्वशी और गुरु की जोड़ी देखने लायक होगी. तो वहीं फिल्मों की बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आएंगी, जो कि ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में उर्वशी संग रणदीप हुड्डा भी दिखाई देंगे


Tags: