नई दिल्ली: काफी कम वक्त में अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर करोड़ों दर्शकों का दिल जीत चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. प्रोजेक्ट्स के अलावा उर्वशी अपने स्टाइलिश लुक और हॉटनेस के कारण चर्चा में रहती हैं. लोग उनकी हर अदा पर आहें भरते रह जाते हैं.

उर्वशी ने फिर दिखाया बोल्ड लुक
फिल्मों के साथ-साथ उर्वशी अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस के होश उड़ा देती हैं. उर्वशी ने एक बार फिर से अपना बोल्ड अवतार दिखाया है, जिन पर से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.
इस तरह किया लुक को कंप्लीट
उर्वशी ने फैंस के दिलों में खलबली मचाने के लिए अपनी दो ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख लोग होश खो बैठे हैं.
इनमें उन्हें ब्लैक कलर की डीपनेक ड्रेस पहने देखा जा सकता है, जिस पर व्हाइट पोल्का डॉट्स है जो ड्रेस पर काफी जच रहे हैं. लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्वशी ने लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा है.
इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं उर्वशी
तस्वीरें देख उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है. उनके इस लुक से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. इस पोस्ट को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, कमेंट्स का दौर जारी है.
उर्वशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही एक बिग बजट तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी. इसके साथ ही उर्वशी एक ड्यूल लैंग्वेज थ्रिलर 'ब्लैक रोज' में दिखाई देने वाली हैं.
Tags: