बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेहतरीन तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती देखी जाती हैं। हालांकि, कई बार एक्ट्रेस को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है, जिसका उर्वशी बखूबी से जवाब देती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसपर ट्रोलर्स ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं अब उर्वशी ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

दरअसल, कुछ सालों पहले एक्ट्रेस का नाम मशहूर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ जोड़ा जाता था। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था। जिसके बाद लोग ये कयास लगाने लगे थे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि कुछ दिनों बाद ऐसी खबरें आने लगी कि दोनों ने ना सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि वॉट्सएप पर भी एक-दूसरे को ब्लॉक कर दिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस से जुड़े एक सूत्र ने दी थी।
अब एक्ट्रेस के हालिया पोस्ट पर कुछ सोशल मीडिया यूजर एक बार फिर उनका नाम पंत से जोड़ने लगे। जिसके बाद उर्वशी ने उन्हें करारा जवाब दिया है। दरअसल, एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट किया कि 'पंत का 100 देखा की नहीं।' जिसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'ओह! आपका मतलब है (पैंट का इमोजी) पैंट, हां मैंने देखा, सभी ये पहनते हैं।' एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, कुछ दिन समय पहले ही एक्ट्रेस को मिस यूनिवर्स 2021 के जज के रूप में देखा गया था, जिसका ताज हरनाज कौर संधू ने जीता। जल्द ही वह वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आएंगी। इसके अलावा उर्वशी रौतेला फिल्म 'ब्लैक रोज' में भी देखी जाएंगी।


Tags: