नई दिल्ली: उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस रहीं हैं. उर्मिला के डांस स्टाइल को भी लोग काफी पसंद किया करते थे. एक लंबे समय के बाद उर्मिला टेलीविजन पर नजर आ रही हैं. हाल में शूट हुए 'डांस दीवाने 3' के सेट पर उन्हें देखा गया, जहां वे कॉमेडी स्टार भारती सिंह के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आईं. भारती और उर्मिला ने मिल कर खूब मस्ती की है, जो ताजा वीडियो में साफ नजर आ रही है.

उर्मिला का जानदार डांस
कलर्स टीवी ने उर्मिला और भारती सिंह का डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. ये ताजा वीडियो डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के सेट का है. इस शो पर उर्मिला बतौर गेस्ट पहुंची हुई हैं. फैंस को उर्मिला-भारती का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. उर्मिला अपने सबसे फेमस गाने, रंगीला फिल्म के टाइटल ट्रैक, 'हो जा रंगीला रे' पर डांस कर रही हैं'. उर्मिला का ये गाना उस दौर में खूब चला था और इसके साथ ही उर्मिला को बॉलीवुड में अलग पहचान मिली थी. लंबा समय गुजरने के बाद अब एक बार फिर इस गाने पर उर्मिला को डांस करते देखना उनके फैन्स के लिए बड़ा रोमांचक अनुभव रहा है. वहीं इस वीडियो में उर्मिला ब्लू कलर की ड्रेस पहने दिख रही हैं जिसमें वे बड़ी ही खूबसूरत नजर रही हैं. रंगीला के सुपरहिट गाने पर उर्मिला का डांस देख कुछ फैंस ने कमेंट किया कि उन्हें अपने स्कूल के दिन याद आ गए.

साझा किए मजेदार किस्से
उर्मिला मातोंडकर डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में धमाल मचाती नजर आई हैं. वह शो में कंटेस्टेंट और जजेज दोनों के ही साथ खूब मस्ती करती दिखीं. उर्मिला ने शो के सेट पर रंगीला फिल्म के दौरान के कुछ मजेदार किस्से भी शेयर किए. उर्मिला ने बताया है कि फिल्म रंगीला में आमिर खान की परफॉर्मेंस देखने के बाद वह बड़ी इम्प्रेस हुई थीं और उन्होंने एक फैन की तरह आमिर को लेटर लिखा था.


Tags: