उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, एक्ट्रेस का दावा कई लड़कियां भी हो चुकी हैं शिकार

स्टाइल में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Update: 2022-02-22 05:43 GMT

बिग बॉस ओटीटी से मशहूर हुई उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिया रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं, लेकिन इस बार उर्फी जावेद एक कास्टिंग डायरेक्टर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफ्रीदी पर आरोप लगाया है कि वह उनके जैसी छोटी लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहते हैं।




 


उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनके अलावा कई लड़कियों ने ओबेद अफ्रीदी पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहते हैं। उर्फी जावेद ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जब अपना काम निकल जाता है तो लोग बदनाम करने लगते हैं। सबसे पहली बात यह कि उन्होंने (ओबेद अफ्रीदी) मेरे शूट के पैसे नहीं दिए हैं।'




 


अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, 'जब मैंने उनसे अपने पैसे मांगे तो वह मुझे गलत बोलने लगे। इसके बाद बहुत सी लड़कियां सामने आईं और उन्होंने बताया है कि वह कैसे उनका शारीरिक शोषण कर रहे थे। इसलिए अब मैंने तय किया है कि यह लड़ाई पैसों से ज्यादा बड़ी है।' उर्फी जावेद ने यह भी बताया है कि ओबेद अफ्रीदी ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो के लिए समझौता करने को कहा था।
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने बहुत सारे लोगों के साथ काम किया है। फिर मैं आप पर क्यों आरोप लगाउंगी, जबकि सब कुछ अच्छे से खत्म हो गया है। यह उस पैसे के बारे में भी नहीं है जो उन पर बाकी हैं। उनके ओर से लड़कियों का शोषण करने के मेरे पास सबूत हैं। मैं उनके (ओबेद अफ्रीदी) खिलाफ लड़ाई लड़ऊंगी और सभी को बताना चाहूंगी कि लड़कियां उनके आस-पास सुरक्षित नहीं हैं। मैं मेहनत से अपना काम करती हूं और अपने खुद के पैसे मांग रही हूं। यह कोई जुर्म नहीं है।'
इसके अलावा उर्फी जावेद ने अपनी पोस्ट में कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफ्रीदी के खिलाफ और भी बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अलग-अलग ड्रेस और स्टाइल में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Tags:    

Similar News