मूवी : वी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है।ताजा खबर यह है कि तुनिषा शर्मा की मां पहली बार मीडिया के सामने आई हैं। मां वनिता ने कहा है कि शीजान ने उनकी बेटी से शादी का वादा किया था और बाद में धोखा दे दिया। उसे सख्त सजा मिलना चाहिए। वहीं शीजान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि धर्म और उम्र के अंतर के कारण वह तुनिषा से अलग होना चाहता है। शीजान ने यह खुलासा भी किया कि तुनिषा ने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, तब उसने बचाया था और यह बात मां वनिता को बताई थी।
Tags: