Aaj Ka Panchang: आज है गणपति बप्पा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल का सही समय

Update: 2025-07-02 05:05 GMT
Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 02 जुलाई 2025, दिन बुधवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं|
2 जुलाई 2025 का पंचांगः
वारः बुधवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास – शुक्ल पक्ष
तिथि: सप्तमी सुबह 11 बजकर 58 मिनट तक उसके बाद अष्टमी तिथि रहेगी .
चंद्र राशिः कन्या रहेगी.
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी सुबह 11 बजकर 6 मिनट तक उसके बाद हस्त रहेगा.
योगः वरियान शाम 5 बजकर 45 मिनट तक उसके बाद परिधि योग रहेगा.
सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 11 बजकर 6 मिनट से 3 तारीख सुबह 5 बजकर 33 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11 बजकर 31 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक .
दुष्टमूहर्त: कोई नहीं .
सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर.
सूर्यास्तः शाम 7 बजकर 14 मिनट पर.
राहूकालः 12 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक.
तीज त्योहार: कोई नहीं.
भद्रा: सुबह 11 बजकर 58 मिनट से रात 1 बजकर 2 मिनट तक.
पंचक: नहीं है.
आज का दिशाशूल:
बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले पांच कदम उल्टे विपरीत दिशा में चले, इसके बाद ही यात्रा प्रारम्भ करें. इन चौघड़िया मुहर्तो में यात्रा हरा धनिया अथवा (सफेद) तिल खाकर आरंभ कर सकते है|
आज दिन के चौघड़िया मुहर्त:
लाभ चौघड़िया – सुबह 5 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक.
अमृत चौघड़िया – सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक.
शुभ चौघड़िया – सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक.
चर चौघड़िया – दोपहर 3 बजकर 48 मिनट से शाम 5 बजकर 33 मिनट तक.
लाभ चौघड़िया – शाम 5 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक.
आज रात्रि के चौघड़िया मुहर्त
शुभ चौघड़िया – रात 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक.
अमृत चौघड़िया – 9 बजकर 48 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक.
चर चौघड़िया – रात 11 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक.
लाभ चौघड़िया – रात 2 बजकर 57 मिनट से सुबह 4 बजकर 14 मिनट तक|
Tags:    

Similar News