Entertainment मनोरंजन : तारक मेहता में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। टीवी लवर्स उनके काम को अक्सर सराहते हैं।
हाल ही में उनके शो छोड़ने की अफवाहें सुनने को मिली। इस बीच अब एक्टर अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने बिना जिम जाए अपना वजन कम किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने वजन कम करने के लिए क्या कुछ किया है। दिलीप जोशी ने हालिया इंटरव्यू में अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की है। दरअसल, उन्होंने महज 45 दिनों के अंदर 16 किलो वजन कम किया है। एक्टर ने खुद अपने इस बदलाव का राज लोगों के साथ साझा कर दिया है। आमतौर पर स्टार्स की वेट लॉस जर्नी चर्चा में रहती है।
ज्यादातर पॉपुलर एक्टर्स वजन कम करने के लिए मेहनत या सख्त डाइट का साहरा लेते हैं। खैर, तारक मेहता के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने ऐसा कुछ नहीं किया है। उन्होंने इसकी जगह लगातार 45 दिनों तक सिर्फ सैर की और नतीजा आप खुद देख सकते हैं कि उनका 16 किलो वजन कम हो गया है। दिलीप जोशी ने बताया कि 'मैं रोजाना काम पर जाता था, स्विमिंग क्लब में कपड़े बदलता था और बारिश में मरीन ड्राइव पार करने के बाद ओबेरॉय होटल तक दौड़ता था और फिर वहां से वापिस आ जाता था। मैं पूरे रास्ते जॉगिंग करता था और इसमें मुझे करीब 45 मिनट का समय लगता था। इस तरीके को अपनाकर मैंने डेढ़ महीने के अंदर 16 किलो वजन कम कर लिया।'