'गणपत' फिल्म की शूटिंग के लिए टाइगर श्रॉफ हुए पूरी तरह तैयार, सोशल मीडिया पर शेयर किया रिहर्लस वीडियो

फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

Update: 2021-10-24 10:50 GMT

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म 'गणपत' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसमें वो बैक फ्लिक लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को टाइगर श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिसमें टाइगर शानदार बैकफ्लिक लगाते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में अभिनेता ग्रे कलर के हाफ हुड्डी और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। इस एक्शन वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, गणपत की एक्शन रिहर्लसल का पहला दिन। अभिनेता की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बात दें कि टाइगर और कृति सेनन को शनिवार सुबह मुंबई एपयपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां से दोनों अपनी फिल्म के इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हुए थे। उनकी इस वीडियो को पैपराज फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।


विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कृति जस्सी के किरदार में नजर आने वाली हैं। टाइगर और कृति सेनन की इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म अगले साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं इस जोड़ी को टाइगर की डेब्यू फिल्म में हीरोपंती में देखा गया था। इस में दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।
बात अगर टाइगर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही 'हीरोपंती 2' में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म 'हीरोंपती 2' का निर्माण साजिद नाडियावाल कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

Tags:    

Similar News

-->