Upcoming Web Series Release Date: बीतते समय के साथ लोगों के मनोरंजन का जरिया का तरीका काफी बदल गया है, आज लोग फिल्मों तक ही सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि अब वो वेब सीरीज के जरिए अपना मनोरंजन कर रहे हैं और अगर आप भी वेब सीरीज के दीवाने हैं तो हम आपके लिए लाए हैं उन वेब सीरीज की लिस्ट जो इस साल आपका मनोरंजन करेंगी.देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली क्राइम थ्रिलर 'मिर्जापुर' वेब सीरीज का तीसरा सीजन इस साल रिलीज हो जाएगा. हालांकि, इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह तो तय है कि एक बार फिर गुड्डू भैया और कालेन भैया को देखने का मौका मिलेगा. इस वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं\
न्यूज़ क्रेडिट :जी न्यूज़ 
Tags: