जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल 1992 में रिलीज हुई ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और जूही चावला (Juhi Chawla) स्टारर फिल्म 'बोल राधा बोल' (Bol Radha Bol) तो सभी को याद होगी. इसमें दोनों स्टार्स के बीच शानदार कैमिस्ट्री तो मिली ही थी साथ ही ये उस समय मील का पत्थर साबित हुई थी. वहीं, फिल्म के गाने भी सुपरहिट रही थी. ऐसे में अब इसी टाइटल के साथ भोजपुरी में भी मूवी लेकर आ रहे हैं खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav). अब देखना होगा कि ये दर्शकों के दिल पर फिल्म की छाप छोड़ पाते हैं या नहीं. लेकिन उससे पहले इसके शूटिंग सेट से इनका एक वीडियो जरूर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को मूवी के लिए एक्साइटेड कर दिया है.

खेसारी लाल यादव की फिल्म (Khesari lal yadav Bhojpuri Film) 'बोल राधा बोल' (Bol Radha Bol) का निर्माण मार्केटिंग हेड रहे स्टार मेकर विजय यादव कर रहे हैं. इसका निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं. फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ साउथ की सुपरस्टार मेघाश्री (Meghashree) नजर आने वाली हैं. 'बोल राधा बोल' से खेसारी लाल यादव का नया लुक रिलीज तो हो ही चुका है, जिसमें उनका दिलकश अंदाज देखने के लिए मिला. इसी के साथ ही अब फिल्म के सेट से एक्टर का एक छोटा सा प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें खेसारी और मेघा एक साथ खड़े हुए हैं. और बैकग्राउंड में ऋषि कपूर और जूही चावला की फिल्म 'बोल राधा बोल' का टाइटल ट्रेक बज रहा है. इनका ये छोटा सा वीडियो ऋषि कपूर और जूही चावला की याद दिला रहा है. इस वीडियो में खेसारी और मेघा प्यार के नशे में ऐसे खोए हुए हैं कि मानों आसपास इनके क्या चल रहा हैं. इसकी इन्हें खबर ही नहीं है.
पिछले कई सालों से खेसारी के फेवरेट और हिट निर्देशक बने निर्देशक पराग पाटिल ने उनको अपनी हर फिल्म में एक अलग लुक में दिखाया हैं चाहे वो 'संघर्ष' हो जिसमें खेसारी एक एक बुजुर्ग के तौर पर या फिर 'लिट्टी चोखा' हो जिसमें एक गांव का युवक, वहीं 'आशिकी' में खेसारी के दो दो शेड दिखाए गए हैं. अब बात करें 'बोल राधा बोल' की तो इसमें खेसारी एक अलहड़ व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. गौरतलब है कि नब्बे के दशक में बतौर निर्माता स्टार मेकर विजय यादव ने उस समय के सुपरस्टार महानायक कुणाल सिंह को लेकर भोजपुरी फिल्म 'चला सखी दूल्हा देखे' का निर्माण किया था. तब से लेकर अब तक विजय यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान देते चले आ रहे हैं.
ये निभा रहे फिल्म में अहम किरदार
बता दें कि फिल्म निर्माता विजय यादव की इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं. इस फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं, जिन्होंने खेसारी लाल यादव की अनगिनत सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का कथा, पटकथा और संवाद लिखा है. इसके संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं. वो कई साल बाद फिर से खेसारी लाल यादव की फिल्म का संगीत दे रहे हैं. फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस हैं. फाइट मास्टर दिलीप यादव, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, प्रसून यादव हैं. इसके मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, मेघा श्री, चम्बल ब्वॉय रवि यादव, विनोद मिश्रा, बीना पांडेय, तुलसी, अरूणा गिरी, महिमा सिंह, नीलू तिवारी, महेश आचार्य, पप्पू यादव, सुबोध यादव, संजय वर्मा, करण पांडेय, संजीव मिश्रा, अभय राय, निशा तिवारी, दीप्ति तिवारी, यादवेन्द्र यादव, कीर्ति, नेहा, रानी, आर नरेन्द्र हैं.


Tags: