ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ये वीडियो हुआ वायरल, खुद को शेयर करने से नहीं रोक पा रहे फैंस

Update: 2021-08-03 08:08 GMT

फाइल फोटो 

ऐश्वर्या राय की कई हमशक्लों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। रीसेंटली उनकी एक और हमशक्ल आशिता राठौर चर्चा में हैं। इस बार वायरल वीडियोज में एक मजेदार ट्विस्ट है। ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान के डुप्लिकेट भी दिख रहे हैं। दोनों के फैंस को ये वीडियोज काफी पसंद आ रहे हैं।

आशिता राठौर नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। लोगों को उनमें ऐश्वर्या राय की झलक दिख रही है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हैं। इनमें से एक वीडियो उनके फॉलोअर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में उनके साथ सलमान खान भी साथ हैं। वीडियो में दोनों 'मैंने प्यार किया' के 'आजा शाम होने आई' गाने पर इनऐक्ट करते दिख रहे हैं।
दरअसल इस वीडियो में सलमान खान के हमशक्ल विक्रम सिंह भी साथ दिख रहे हैं। विक्रम की इंस्टा प्रोफाइल के मुताबिक, वह एक्टर, परफॉर्मर और एंटरटेनर हैं। वह खुद को यंग सलमान खान भी कहते हैं। वैसे हकीकत में उनके लुक्स यंग सलमान खान से काफी मिलते हैं।
बॉलीवुड ऐक्टर्स के इंडियन हमशक्ल ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी लुकअलाइक्स भी काफी पॉप्युलर हैं। बीते दिनों पाकिस्तान की टिकटॉकर काफी चर्चा में थीं। उनके लुक्स करिश्मा कपूर से मैच करते हैं। वहीं ऐश्वर्या की हमशक्ल आमना इमरान भी पाकिस्तान से हैं और वह काफी पॉप्युलर हैं। वहीं पाकिस्तान के फहद मुस्तफा को लोग दाढ़ी वाली दीपिका बुलाते हैं। उनके लुक्स दीपिका पादुकोण से मिलते हैं।


Tags:    

Similar News