भोजपुरी सिनेमा की जान खेसारी लाल के इस गाने को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज, 70 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया

खेसारी लाल के इस गाने को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

Update: 2022-02-25 14:52 GMT
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जान खेसारी लाल यादव का कुछ दिनों पहले ही एक धमाकेदार गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम है 'तोहरा अखिया के कजरा' (Tohra Ankhiya Ke Kajra), जिसे यूट्यूह पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं।
खेसारी के इस धमाल गाने में उनके साथ महिमा भी नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री फैंस के बीच धमाल मचा रही है। वीडियो में महिमा एक स्टूडेंट की भूमिका दिखाई देती हैं, मगर बाद में उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिलता है। दोनों कलाकार मिलकर जबरदस्त डांस करते भी नजर आते हैं। इस गाने को फैंस ने इतना पसंद किया कि इसे कुछ ही महीनों में 70 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल गए हैं। देखिए-
Full View

गाने में खेसारी लाल यादव की आवाज सुनाई दे रही है। म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिए हैं। वीरा म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को जारी किया गया है।
Tags:    

Similar News