ये हसीना होंगी Arjun Kapoor की The Lady Killer की लीड एक्ट्रेस, मेकर्स ने उजागर किया नाम

इस थ्रिलर फिल्म को मेकर्स कब दर्शकों के सामने पेश करेंगे, यह अभी तक साफ नहीं है।

Update: 2022-01-13 03:22 GMT

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बीते साल अक्टूबर महीने में अपनी नई फिल्म द लेडी किलर (The Lady Killer) का ऐलान किया था। अर्जुन कपूर ने इस फिल्म का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया था, जिस पर वो चीखते हुए दिखाई दे रहे थे। पोस्टर पर अर्जुन कपूर के अलावा एक बंदूक भी बनी थी, जिसे देखने के बाद फैंस को पता चल गया था कि यह एक धांसू एक्शन मूवी होने वाली है। फिल्म लेडी किलर के ऐलान के समय अर्जुन कपूर ने नहीं बताया था कि वो इसमें किस हसीना के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। 

द लेडी किलर के मेकर्स ने साल 2022 की शुरुआत में इसका ऐलान किया है और बताया है कि अर्जुन कपूर की द लेडी किलर में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) दिखाई देंगी। भूमि पेडनेकर इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने कभी भी अर्जुन कपूर के साथ काम नहीं किया है। यह दोनों की साथ में पहली मूवी होगी। 


फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'द लेडी किलर की कास्टिंग हमारे लिए बेहद इमोशनल है क्योंकि हम ऐसे कलाकार चाहते थे जो हर कदम पर हमारा साथ दें। मुझे बहुत खुशी है कि इसमें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनकर दिखाई देंगे क्योंकि इस फिल्म की कहानी के साथ इनका स्टाइल मिलता है। ये दोनों जैसे कलाकार हैं, दर्शक इन्हें द लेडी किलर में खूब पसंद करेंगे।'

फिल्म द लेडी किलर का में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनकर मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे और इसे अजय बहल डायरेक्ट करेंगे। फिल्म को द लेडी किलर को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। अर्जुन कपूर और भूमि पेडनकर की इस थ्रिलर फिल्म को मेकर्स कब दर्शकों के सामने पेश करेंगे, यह अभी तक साफ नहीं है। 
Tags:    

Similar News