बाजीगर 2 के सीक्वल में दिखेंगे ये दो सुपरस्टार्स, अब्बास-मस्तान ने दिया ये हिंट

Update: 2024-05-23 08:35 GMT
मुंबई : शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को भले ही हिंदी सिनेमा में रोमांस का बादशाह कहा जाता हो, लेकिन करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने कई ग्रे शेड भूमिका निभाई थीं। डर से लेकर बाजीगर और अंजाम जैसी फिल्मों में किंग खान ने अपनी भूमिका से दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
फिल्म 'बाजीगर' उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है, जिसके निर्देशन की कमान अब्बास-मस्तान ने संभाली थी। अब हाल ही में 'रेस', 'एतराज' और खिलाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्में ऑडियंस को देने वाले निर्देशक अब्बास मस्तान ने 'बाजीगर 2' को लेकर दर्शकों को हिंट दी।
क्या 31 साल बाद अब्बास-मस्तान बनाएंगे बाजीगर 2
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एक पॉडकास्ट से बातचीत करते हुए अब्बास मस्तान ने फैंस को ये हिंट दिया की बाजीगर 2 (Baazigar 2) वो बना सकते हैं। दरअसल, बातचीत के दौरान ये सवाल उनके फैंस की तरफ से आया था, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा 'जरूर बनाएंगे'।
बहरहाल फैंस की इच्छा यही पर खत्म नहीं हुई, उन्होंने अब्बास-मस्तान को बातों ही बातों में ये भी कह दिया कि वह बाजीगर 2 में अक्षय कुमार और शाह रुख खान को साथ देखना चाहते हैं। जिसके रिप्लाई में निर्देशक ने कहा, "आपके पास कहानी है तो दे दीजिए, हम जरूर बना देंगे"।
दिल तो पागल है में किया था साथ काम
आपको बता दें कि शाह रुख खान और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) दोनों ही निर्देशक अब्बास मस्तान के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम कर चुके हैं। जहां शाह रुख खान 1993 में बाजीगर में काम किया था, तो वहीं अक्षय ने 1992 में फिल्म खिलाड़ी में काम किया था।
अक्षय कुमार और शाह रुख खान ने इसके बाद साल 1997 में फिल्म 'दिल तो पागल है' में एक साथ काम किया था, जिसमें किंग खान मुख्य भूमिका में थे और खिलाड़ी कुमार ने कैमियो किया था। दोनों का एक से दो सीन ही साथ में थे।
Tags:    

Similar News