विनर्स से ज्यादा पॉपुलर हुए ये कंटेस्टेंट्स, खेल की स्ट्रेटेजी से भी उड़ाए सबके होश

इनमें से कुछ कंटेस्टेंट्स की स्ट्रेटेजी ने हर बार फैंस का दिल जीता है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

Update: 2023-02-03 06:07 GMT
These Bigg Boss Contestants More Popular Than The Winner: टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस बीते 16 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो में हर साल कोई नया सितारा विनर साबित होता है, जो अपने खेल से सबका दिल जीत लेता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फैंस सिर्फ विनर से ही प्यार करते हैं। बिग बॉस के घर में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स नजर आए हैं, जो बेशक बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाए। लेकिन पॉपुलैरिटी में वह विनर को भी टक्कर देते हैं और इनमें से कुछ कंटेस्टेंट्स की स्ट्रेटेजी ने हर बार फैंस का दिल जीता है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
शहनाज गिल
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने धमाल मचा दिया था। शहनाज काे चुलबुले अंदाज पर लाखों फैंस दिल हार बैठे थे। लेकिन एक्ट्रेस कई बार टास्क में फ्लिप होकर पूरा गेम ही बदल देती थीं। 
विकास गुप्ता
विकास गुप्ता टीवी की पॉपुलर पर्सनैलिटी हैं, जो सबसे पहले बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आए थे। इसके बाद विकास इस शो के सीजन 13 और 14 का भी हिस्सा रहे। विकास को बिग बॉस का असली मास्टर माइंड कहा जाता है, जो खेल को अपनी ओर मोड़ देते थे।
राखी सावंत
राखी सावंत को बिग बॉस की असली क्वीन कहा जा सकता है। वह इस शो से पहले सीजन से जुड़ी हुई हैं। राखी जब-जब शो में नजर आई हैं तो एंटरटेनमेंट के लेवल को ऊपर लेकर गई हैं। सीजन 14 में राखी को सिर्फ तड़का लगाने के लिए भी बुलाया गया था। 
करण कुंद्रा
करण कुंद्रा बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आए थे। इस शो के पहले हफ्ते में करण काफी शांत दिखे थे लेकिन फिर खेल में उनकी स्ट्रेटेजी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। ट्विटर पर करण का नाम कई बार ट्रेंड में रहा था।
उमर रियाज
बिग बॉस 13 के फस्ट रनरअप आसिम रियाज के भाई उमर रियाज सीजन 15 में नजर आए थे। इस शो में उमर भी काफी पॉपुलर हुए। खेल में उनके अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 
Tags:    

Similar News