बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) की शादी 23 जनवरी को खंडाला में सुनील शेट्टी के फॉर्म हाउस में हुई। शादी के बाद बी-टाउन के इस कपल ने मीडिया से मुलाकात की और पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस बीच बॉलीवुड स्टार्स भी इंडस्ट्री के इस नए कपल को शादी की ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं। करीना कपूर से लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी अथिया शेट्टी और केएल राहुल को शादी की बधाई दी है।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अथिया और राहुल की शादी की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आप दोनों को बधाई।" 
करीना कपूर (Kareena Kapoor)
एक्ट्रेस कपूर ने अथिया और केएल राहुल की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "इस खूबसूरत जोडड़े को बधाई। आपकी पूरी जिंदगी प्यार और खुशियों से भरी रहे।"
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)
इंडस्ट्री की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने अथिया और राहुल का एक रोमांटिक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। 
इलियाना डिक्रूज (Ileana D'cruz)
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अथिया और केएल राहुल को बधाई देते हुए लिखा, "मेरी अथ्थू, बधाई हो बेबी गर्ल। आप दोनों को बहुत सारा प्यार। "

Tags: