बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनके रिश्तेदार भी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। मनोरंजन जगत में ऐसे कई सुपरस्टार हैं जिनके रिश्तेदार भी एक्टिंग से जुड़े हुए हैं। आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन जीजा-साली जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर एक साथ काम किया है। आइए देखते हैं लिस्ट।
सैफ अली खान-कुणाल खेमू
सैफ अली खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। हाल ही में वह फिल्म आदिपुरुष में लंकेश की भूमिका में नजर आए थे। सैफ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं उनकी बहन सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू भी एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं. सैफ और कुणाल फिल्म गो गोवा गॉन में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया।
सलमान खान-आयुष शर्मा
सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। सलमान के जीजा आयुष भी एक्टर हैं। दोनों फिल्म अंतिम में साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों के अभिनय को काफी सराहा गया था।
करण कपाड़िया-अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। करण कपाड़िया भी अपने जीजा अक्षय की तरह एक अभिनेता हैं। जीजा-साले की ये जोड़ी फिल्म ब्लैंक के एक गाने में नजर आ चुकी है।
सलमान-अतुल अग्निहोत्री
सलमान खान की बहन अलवीरा की शादी फिल्म अभिनेता अतुल अग्निहोत्री से हुई है। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साल 1995 में अतुल ने सलमान के साथ फिल्म वीर गति में काम किया। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन दोनों की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया।