जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है. इसी बीच दोनों की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन बन रूबीना शरमाती हुईं आती हैं. और अभिनव उनका हाथ थाम लेते हैं

कैप्शन में लिखा है- यह वीडियो 'आपका दिल पिघला' देगा. रूबीना ने शादी में सफेद और गुलाबी रंग का लंहगा पहना था, जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं. साथ ही उन्होंने मांगटीका, चूड़ा, कलीरें भी पहना था. वे परफेक्ट इंडियन ब्राइड लग रही थीं.

Full View




बता दें, 'शक्ति: अस्तित्‍व के अहसास की' में किन्नर बहू का किरदार निभाकर रुबीना दिलाइक को काफी लोकप्रियता मिली है. उनकी काफी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वायफ्रेंड अभिनव शुक्ला से 21 जून को शिमला में शादी की.

 


Tags: