अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात का सच, जो अब भी दोनों को हँसाता है

Update: 2025-06-12 09:35 GMT
Entertainment मनोरंजन : ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ों में से एक हैं। दोनों ने साल 2007 में धूमधाम से शादी की थी। तब से दोनों एक साथ हैं। वह दोनों एक दूसरे का पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से साथ देते हैं।
उनका रिश्ता तब से और मजबूत हुआ है जबसे दोनों ने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया है। एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया है कि जब वह ऐश्वर्या से मिले थे उनका रिएक्शन कैसा था। साल 2021 में अभिषेक बच्चन ने द रणवीर शो में खुलासा किया कि जब वह पहली बार ऐश्वर्या से मिले थे, तो वह उनकी कही बात नहीं समझ पाईं थीं। अभिषेक ऐश्वर्या से पहली बार 'और प्यार हो गया' के सेट पर मिले थे।
अभिषेक ने बताया 'मेरे दोस्त बॉबी देओल अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैं भी उसी जगह पर था, मैं उसे हाई कहने गया। उन्होंने मुझे डिनर के लिए बुलाया, तभी मैं पहली बार ऐश्वर्या से मिला।' यह बहुत साधारण था लेकिन दोनों के लिए यह लम्हा यादगार बन गया। उस लम्हे को याद करते हुए अभिषेक बच्चन ने यह माना कि ऐश्वर्या को उन्हें समझने में दिक्कत हुई।
उन्होंने कहा 'जब भी वह इसके बारे में बात करती हैं, वह मजाक में कहती हैं 'जो कुछ तुम कह रहे थे उसमें से मैं एक शब्द भी नहीं समझ पा रही थी। मुझे उस वक्त ऊंचा सुनाई दे रहा था।'' अभिषेक ने बताया कि उनकी पढ़ाई बोस्टन में हुई थी। उनकी एक्टिंग की ट्रेनिंग अंग्रेजी में हुई थी। इसीलिए शायर उनकी भाषा किसी को समझ में नहीं आ रही थी।
Tags:    

Similar News