फैंस को बेसब्री से रणबीर कपूर, संजय दत्त, वाणी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म शमशेरा का ट्रेलर का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, यशराज बैनर की इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 24 जून को तीन बड़े शहरों में रिलीज किया जाएगा। इस दौरान रणबीर कपूर, संजय दत्त, वाणी कपूर और डायरेक्टर करण मल्होत्रा मुंबई में मौजूद रहेंगे। शमशेरा फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।

शमशेरा फिल्म के जरिए रणबीर कपूर लगभग चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे। रणबीर कपूर इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाले हैं।
कैसा है संजय दत्त का रोल
ट्रेलर से पहले मेकर्स ने फिल्म से संजय दत्त का लुक भी जारी कर दिया था। संजय दत्त फिल्म में छोटे बालों और ताव देने योग्य मूंछों में नजर आ रहे हैं। माथे पर महादेव का तिलक और हाथ में कोडा नजर आ रहा है। इस फिल्म में वो दारोगा शुद्ध सिंह के रोल में हैं।
कैसा है रणबीर कपूर का लुक
फिल्म शमशेरा से कुछ समय पहले यश राज फिल्म्स ने रणबीर का लुक साझा किया था। इसमें उन्हें बढ़ी हुई दाढ़ी- मूंछ और बालों में देखा जा सकता है। वहीं उनकी दाई आंख के ऊपर चोट का गहरा निशान है और वो हाथ में हथियार लिए दिख रहे हैं।

अंग्रेजों से जंग लड़ेगे रणबीर
फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें दिखाया है कि एक कबीले पर बहुत सारे जुल्म और अत्याचार हो रहे हैं। पुलिस की वर्दी में संजय दत्त का किरदार कबीले के लोगों को अपने पैरों के तले रौंध रहा है। तभी रणबीर कपूर की एंट्री होती है। रणबीर अपने कबीले को बचाने के लिए अंग्रेजों से जंग लड़ते हैं। टीजर में शमशेरा के किरादर में रणबीर कपूर कह रहे हैं- 'सांसों में तूफानों का डेरा, निगाहें जैसे चील का पहरा, कोई रोक न पाएगा इसे, जब उठे ये बनकर सवेरा। कर्म से डकैत, धर्म से आजाद।'

संजय दत्त के लुक पर फैंस को आपत्ति?
फिल्म से संजय दत्त का फर्स्ट लुक सामने आया जिसमें उनके माथे पर तिलक लगा हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'विलेन जिसने माथे पर तिलक लगा रखा है। अगर संजय दत्त विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं तो ऐसा लगता है कि बॉलीवुड का एक और हिंदुओं से नफरत करने वाला चेहरा सामने आ रहा है


Tags: