आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के नए पोस्टर ने मचाया धमाल, फिल्म कब हो रही है रिलीज़, जाने

आयुष्मान खुराना की गिनती बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।

Update: 2023-07-22 07:17 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आयुष्मान खुराना की गिनती बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती है। आयुष्मान अपने दम पर फिल्म को हिट कराने का साहस रखते हैं। फिलहाल आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म के अपडेट्स शेयर कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल पूजा को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

ड्रीम गर्ल पूजा के फैन्स की लिस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो गए हैं। इनमें भाईजान सलमान खान से लेकर पठान शाहरुख खान तक कई सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। इस लिस्ट में लेटेस्ट एंट्री है रॉकी यानी रणवीर सिंह की। हर कोई ड्रीम गर्ल पूजा की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। आयुष्मान खुराना ने अब फैंस की बेसब्री बढ़ा दी है। एक्टर ने ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर शेयर किया है।
जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि फैंस का पूजा को देखने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। आयुष्मान खुराना ने फिल्म का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जल्द आ रहा हूं। ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इसमें आयुष्मान खुराना एक आकर्षक नए अवतार में हैं।
पोस्टर में आयुष्मान खुराना एक नए दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। दर्शक केवल उसका चेहरा देखते हैं जब वह जीवंत पर्दे के पीछे से बाहर निकलता है। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और प्रतिभाशाली राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->