House किसी लग्जरी होटल जैसा नजर आता है

Update: 2026-07-06 12:24 GMT

Entertainment मनोरंजन : बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी का घर हाल ही में सुर्खियों में आया है, जब फिल्ममेकर और होस्ट फराह खान ने अपने नए वीडियो में उनके घर का टूर दिखाया। इस दौरान नीलम ने खुद अपने घर की सजावट और खास कोनों को दर्शाया।लिविंग एरिया में ऑफ व्हाइट सोफा और खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम्स के साथ सादगी और एलिगेंस का मेल देखने को मिलता है। घर का यह हिस्सा काफी शांत और आकर्षक माहौल पेश करता है।

नीलम के घर की बालकनी को सबसे खास बताया गया है। उन्होंने इसे एक छोटे रूम की तरह डिजाइन किया है, जहां सफेद सोफा रखा है। खिड़की से आती ताजी हवा के बीच वह यहां चाय का आनंद लेती हैं।टीवी रूम के बारे में नीलम ने बताया कि यह पहले बेडरूम हुआ करता था, जिसे बाद में बैठने और आराम करने की जगह में बदल दिया गया। अब यह परिवार के साथ समय बिताने का पसंदीदा स्थान बन चुका है।

डाइनिंग एरिया भी बेहद खूबसूरत और सुसज्जित है, जहां पूरा परिवार साथ बैठकर भोजन का आनंद लेता है। इसका इंटीरियर किसी फाइव स्टार होटल जैसा फील देता है।किचन के हिस्से में बताया गया कि ऊपर वाले फ्लोर पर उनकी मां रहती हैं और वहीं पर पारंपरिक गुजराती दाल भी तैयार की गई।वीडियो में फराह खान और नीलम कोठारी ने अपने पारिवारिक संबंधों का भी जिक्र किया। फराह ने बताया कि उनके परिवारों के बीच पुराना रिश्ता है और नीलम ने यह भी साझा किया कि भारत आने के शुरुआती दिनों में फराह ने उन्हें माइकल जैक्सन के डांस मूव्स सिखाए थे।

Tags:    

Similar News