दंगल के इस एक्ट्रेस के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सामने आई ये photo

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के मुंबई स्थित घर में गुरुवार को अचानक आग लग गई।

Update: 2020-12-05 03:49 GMT

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के मुंबई स्थित घर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। ऐसे में फातिमा ने फायर डिपार्टमेंट को फोन लगाया, जिन्होंने मौके पर तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। एक्ट्रेस ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी है। इसके साथ ही उन्होंने फायर डिपार्टमेंट को शुक्रिया कहा है।

फातिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फायर बिग्रेड के गाड़ी की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ''मेरे घर पर आग लग गई थी। घबराहट में मैंने फायर डिपार्टमेंट को फोन किया। उन्होंने कुछ दी देर में घर पर आकर स्थिति को संभाल लिया। थैंक्यू सो मच मुंबई फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट।''



प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो फातिमा हाल ही में अनुराग बासु की फिल्म लूडो में नजर आई थीं। इसके बाद उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया है। इस फिल्म का निर्देशन तेरे बिन लादेन फेम डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने किया है।

बताते चलें कि फातिमा सना शेख ने कमल हासन की फिल्म चाची 420 और 'वन टु का 4' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद वह साल 2016 में रिलीज फिल्म दंगल में लीड में नजर आईं, जिसमें उन्होंने आमिर खान की बेटी की भूमिका निभाई थीं। फातिमा ने आमिर के साथ ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में भी काम किया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।


 



Tags:    

Similar News

-->