नारायण फैमिली की आंखों का तारा: पहली बार सामने आई आदित्य नारायण की बेटी की खूबसूरत तस्वीर

हालांकि कपल ने 4 मार्च 2022 को बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। वहीं अब कपल की लाडली 3 महीने की हो गई है।

Update: 2022-06-05 06:00 GMT

सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल इन दिनों अपनी पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। कपल ने इसी साल प्यारी सी बच्ची का स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने त्विषा नारायण झा रखा है। त्विषा के जन्म के बाद से नारायण फैमिली की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। त्विषा को अगर नारायण परिवार का फैमिली फ्लावर कहा जाए तो ये कहना गलत नहीं होगा।

त्विषा घर का वह फूल बन गई है, जिसकी महक से पूरा नारायण हाउस खिलखिला उठा। कपल अक्सर अपनी लाडली त्विषा नारायण संग क्यूट तस्वीरें शेयर करता रहता है। आदित्य ने अपनी नन्हीं परी का इंस्टा अकाउंट भी बनाया है जिसमें त्विषा की एक से बढ़कर एक क्यूट तस्वीर है।
हाल ही में कपल ने अपनी लाडली की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसे देख आपका दिन बन जाएगा। तस्वीर में नन्हीं त्विषा पिंक कलर के कपड़े में लिपटी हैं। त्विषा ने सिर पर क्यूट सा हेयरबैंड लगाया है। वह व्हाइट कलर के बेड पर बेहद ही सुकून से लेटी है।
इससे पहले आदित्य ने त्विषा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपने दादा -दादी के साथ नजर आ रही थीं। नन्हीं त्विषा अपने दादा उदित नारायण और दादी दीपा नारायण झा की गोद में नजर आ रही हैं।


इस दौरान वह पिंक आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही है। इस दौरान त्विषा के माथे पर तिलक लगा हुआ है।दादा दादी भी अपनी पोती को बाहों में लिए बेहद खुश दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा- 'दादा, दादी और छोटी।'
सिंगर आदित्य नारायण और उनकी एक्ट्रेस पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी, 2022 को बेटी का अपनी दुनिया में स्वागत किया। हालांकि कपल ने 4 मार्च 2022 को बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। वहीं अब कपल की लाडली 3 महीने की हो गई है।

Tags:    

Similar News