21 साल की हुई सुहाना खान, फोटो शेयर कर कही ये बात

सुहाना खान ने 22 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

Update: 2021-05-23 06:56 GMT

सुहाना खान ने 22 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।वो 21 साल की हो गई हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों सहित उनके फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन सेलिब्रेशन के एक दिन बाद सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है।

न्यूयॉर्क से शेयर की तस्वीर 
सुहाना ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उन्होंने हरे रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी हुई है और पोज दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- '21', इसके साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया।
एक्टिंग का कोर्स कर रहीं सुहाना 
सुहाना ने लंदन के आर्डिंग्ली कॉलेज (Ardingly College) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। इन दिनों सुहाना न्यूयॉर्क में ही हैं। पिछले साल लॉकडाउन से पहले सुहाना मुंबई आ गई थीं जिसके बाद वो कई महीने तक यहीं पर थीं।
एक्ट्रेस बनना चाहती हैं सुहाना 
सुहाना आगे चलकर एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। उनकी एक शॉर्ट फिल्म भी रिलीज हो चुकी है। जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। शाहरुख खान अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि सुहाना की रुचि एक्ट्रेस बनने में है जबकि उनका बेटा आर्यन निर्देशन के क्षेत्र में जाना चाहता है।


Tags:    

Similar News