Subedaar OTT Release: सिनेमाघरों को छोड़ सीधे डिजिटल पर आएगी अनिल कपूर की ‘सूबेदार’
Subedaar OTT Release: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘सूबेदार’Subedaar पारंपरिक थिएटर रिलीज़ के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। यह एक राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन ड्रामा है, जिसमें अनिल कपूर एक अनुभवी और उम्रदराज नायक की भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार उनका किरदार केवल एक्शन तक सीमित नहीं होगा, बल्कि सिस्टम से जूझते एक जटिल व्यक्तित्व की परतें भी सामने लाएगा।
फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्ट व्यवस्था से टकराने का साहस रखता है। यह वही व्यवस्था है जो आम आदमी की कमजोरियों का फायदा उठाकर खुद को मजबूत करती जाती है। ‘सूबेदार’ में दर्शकों को एक ऐसे संघर्ष की झलक मिलेगी, जहां व्यक्तिगत सिद्धांत और बदलते समय के बीच टकराव दिखाई देगा।
ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे ‘सूबेदार’Subedaar ?
हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। ‘सूबेदार’ Subedaar का प्रीमियर 5 मार्च 2026 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। यह फिल्म प्राइम वीडियो की ओरिजिनल पेशकश है। इसे सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित किया है, जबकि विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और स्वयं सुरेश त्रिवेणी इसके निर्माता हैं।यह फिल्म केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी। हिंदी के अलावा इसे तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इसे देख सकें। सीधे डिजिटल रिलीज़ का फैसला फिल्म को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।