एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुद को कदम-कदम पर साबित करने की जद्दोजहद रहती है। एक फ्लॉप, और आने वाले प्रोजेक्ट्स भी रुक जाते हैं। वहीं इसके उलट अगर एक फिल्म सुपरहिट हो जाए तो रातोरात किस्मत चमक जाती है। ऐसा ही कुछ एक्टर विकी कौशल के साथ हुआ था। विकी कौशल को फिल्म उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जाना जाता है। इस फिल्म ने विकी के सपनों को उड़ान दी। 2019 में आई इस फिल्म ने विकी कौशल को हिट एक्टर्स की फेहरिस्त में शामिल कर दिया। वहीं विकी कौशल के भाई सनी कौशल आज भी ऐसी ही एक हिट की तलाश में भटक रहे हैं। दोनों ही भाई ने लगभग एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन आज एक भाई जहां सफलता का स्वाद चख रहा है तो वहीं दूसरा स्ट्रगलिंग फेज में है। आइए एक नजर डालते हैं दोनों स्टार्स के 10-11 साल की करियर जर्नी पर...

विकी की एक्टिंग ने जीता दिल
पहले विकी कौशल की बात करें तो वो 2012 से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने मसान, संजू, मनमर्जियां, राजी जैसी फिल्मों में काम किया है। जहां उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई. मसान का दीपक हो, संजू का कमली या मनमर्जियां का विकी हर रोल में उनकी निखरती एक्टिंग को क्रिटिक्स ने काफी सराहा। लेकिन फिर भी विकी बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में जगह नहीं बना पाए थे।
फिल्म उरी ने दी विकी के पंखों को उड़ान!
संजू में वो पसंद तो किए गए, मगर सपोर्टिंग रोल में ही रह गए। राजी फिल्म में भी वो साइड कैरेक्टर के किरदार में थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के स्टारडम और लीड रोल के आगे वो कहीं न कहीं दब गए थे। लेकिन फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।


Tags: