SSKTK Box Office Day 8: रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म की भिड़ंत ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 से हुई. कांतारा चैप्टर 1 की तुलना में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. फिल्म की कमाई अब सिंगल डिजिट में आ चुकी है. आइए आपको 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
8वें दिन कितनी कमाई की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने?
Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये मॉर्निंग के आंकड़े है और शाम तक अपडेट होंगे. जबकि कांतारा चैप्टर 1 ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई भारत में सभी भाषाओं में की है. दुनियाभर में इसकी कमाई का आंकड़ा 400 करोड़ के पार पहुंच चुका है.
जानें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टोटल कलेक्शन
करोड़
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 38.78 करोड़
जान्हवी कपूर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
देवारा- 292.71 करोड़
धड़क – 73.52 करोड़
परम सुंदरी – 54.85 करोड़
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 38.78 करोड़
मिस्टर एंड मिसेज माही- 35.14 करोड़