जनता से रिश्ता वेबडेस्क| फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा से ही अपने अलग स्टाइल के लिए फेमस एक्टर अनिल कपूर आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। एक्टिंग की नहीं अनिल अपनी फिट पर्सनैलिटी के लिए जाने जानते हैं। अनिल कपूर की तरह ही उनकी बेटी सोनम कपूर भी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। सोनम अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। सोनम को उनके ड्रेसिंग सेंस के चलते उन्हें इंडस्ट्री की फैशनिस्टा भी कहा जता है। वह अपनी फैशन के लिए हमेशा ही जानी जाती हैं। वहीं कई बार उन्हों अपने ड्रेसिंग के चलते ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इसी बीच सोनम कपूर अपने कुछ फोटोशूट की तस्वीरों के चलते फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस फोटोशूट में उनका हॉट अवतार देख फैंस हैरान हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वरों में यकीन मानिए सोनम काफी हॉट एंड ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। वहीं वहीं फोटोशूट में उनका पोज देने का अंदाज वाकई आपके हेश उड़ा देगा। सोनम की शेयर की गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लावर प्रिंट की लॉन्ग स्कर्ट के साथ मैचिंग ऑफ शोल्डर टॉप पहना है। जो बेहद ही बोल्ड लग रहा है। साथ ही उनके बाल खुले हुए हैं। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने कानों में काफी स्टाइलिश ईयररिंग कैरी किया है। सोनम को देखकर उनके फैंस के होश उड़े हुए हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अबतक इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
वहीं सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार अपने पिता की वेब सीरीज 'एके वर्सेस एके' में नजर आई थीं। अगर बात करें उनकी फिल्म की तो वो साल 2019 में आई फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आी थीं। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'दिल्ली-6', 'खूबसूरत', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वीरे दी वेडिंग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।


Tags: