सोनम कपूर के ससुर से 27 करोड़ रुपए की ठगी

Update: 2022-03-12 05:32 GMT

बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा की कंपनी से 27 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने रिबेट आफ स्टेट एंड सेंट्रल टैक्सेस एंड लेवीज (आरओएससीटीएल) लाइसेंस के जरिए इस ठगी को अंजाम दिया। फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कर्नाटक से नौ लोगों को गिरफ्तार कर किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यहा जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नीतीश अग्रवाल ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस को 26 जुलाई 2021 को सेक्टर-28 में स्थित इस शाही एक्सपोर्ट कंपनी से आरओएससीटीएल लाइसेंस के जरिये ठगी की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सेक्टर 31 थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने यह मामला सुलझाते हुए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कर्नाटक से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में दिल्ली निवासी मनोज राणा, मनीष कुमार, प्रवीन कुमार व मनीष कुमार मोगा और रायचूर (कर्नाटक) निवासी गणेश परसुराम व महाराष्ट्र निवासी भूषण किशन ठाकुर (मुंबई), राहुल रघुनाथ (रायगढ़) व संतोष सीताराम (पुणे) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा चेन्नई निवासी सुरेश कुमार जैन और न्यू राजेंद्र नगर दिल्ली निवासी ललित कुमार जैन को भी गिरफ्तार किया गया। भारत सरकार द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को विशेष छूट प्रदान की जाती है। इसे आरओएससीटीएल लाइसेंस कहा जाता है। लाखों रुपये मूल्य के ये एक तरह से आनलाइन डिस्काउंट कूपन होते हैं। आरओएससीटीएल लाइसेंस डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) से उपयोग किए जा सकते हैं या किसी अन्य को बेचे भी जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News

-->