Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर Sonam Kapoor आज 40 साल की हो गई हैं। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर Sonam Kapoor का जन्म 09 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का रुझान भी फिल्मों की ओर हुआ। सोनम कपूर Sonam Kapoor ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से की थी। यह रणबीर कपूर की भी पहली फिल्म थी।
हालांकि सोनम Sonam Kapoor की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद सोनम कपूर ने साल 2009 में रिलीज हुई राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 में काम किया। हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी इस साल सोनम कपूर की रांझणा और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुईं।
साल 2015 में सोनम कपूर Sonam Kapoor की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद सोनम कपूर Sonam Kapoor की फिल्म नीरजा रिलीज हुई। यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने आतंकवादियों से यात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।
साल 2018 में सोनम कपूर Sonam Kapoor ने पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली। शादी के 04 साल बाद सोनम ने अपने बेटे वायु को जन्म दिया। साल 2009 में सोनम कपूर Sonam Kapoor को लोरियल का एंबेसडर बनाया गया। साल 2023 में सोनम कपूर Sonam Kapoor ने फिल्म ब्लाइंड में काम किया। सोनम कपूर अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं।