जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेता रोनित रॉय ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके बेटे को एक प्ले स्टेशन 4 जीटीए 5 ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद कागज का एक खाली टुकड़ा मिला है. रोनित ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर एक ऑनलाइन वेबसाइट को टैग किया, जहां से आइटम के लिए ऑर्डर किया गया था. Also Read - VIDEO: तौलिए और रुमाल के बाद अब टी-शर्ट से बनाइए मास्क, इस एक्टर ने बताया ये दिलचस्प तरीका

अभिनेता ने खाली पार्सल के वीडियो के साथ लिखा, "मेरे बेटे ने एक पीएस4 जीटीए का ऑर्डर दिया. पैकेट में केवल कागज का एक खाली टुकड़ा निकला और उसमें कोई डिस्क नहीं मिला. कृपया इस मामले को तत्काल संज्ञान में लें."

बता दें कि रोनित को कमाल, कसौटी जिंदगी की, क्योंकि सांस भी कभी बहू थी, कहना है कुछ मुझको, कसम से, कयामत, कहानी हमारे महाभारत की जैसे कई हिट सीरियल्स में देखा गया है.

वहीं जान तेरे नाम, सैनिक, तहकीकात, हलचल, जुर्माना, आर्मी, खतरों के खिलाड़ी, किसनाः द वाॅरियर पोएट, लक बाइ चांस, उड़ान, दैट गर्ल इन यलो बूट्स, मिडनाइट्स चिल्ड्रेन, स्टूडेंट आॅफ द ईयर, शूटआउट एट वडाला, बाॅस, 2 स्टेट्स जैसी फिल्मों में भी रोनित ने कमाल दिखाया है.






Tags: