Son of Sardar 2: क्या अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' पहले ही दिन हो जाएगी हिट

Update: 2025-07-31 04:45 GMT
Son of Sardar 2: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' Son of Sardar 2 कल यानी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म में अजय एक बार फिर जस्सी के किरदार में नजर आएंगे, जिसके सामने स्कॉटलैंड में नई चुनौतियां हैं। फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार था और इसमें कई पंचलाइन थीं जो दर्शकों को पसंद आईं। ऐसे में सवाल उठता है कि सैंयारा के तूफान में सन ऑफ सरदार 2Son of Sardar 2 पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमा सकती है। फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' Son of Sardar 2 बॉक्स ऑफिस पर अकेले रिलीज नहीं हो रही है।
फिल्म को सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2'Son of Sardar 2 से कड़ी टक्कर मिलेगी, जो 1 अगस्त को ही सिनेमाघरों में आ रही है। इसके अलावा अहान पांडे और अनित पड्डा की सैंयारा का क्रेज इस समय सिनेमाघरों में है। ऐसे में सन ऑफ सरदार 2 Son of Sardar 2 के लिए पहले दिन कमाई करना आसान नहीं होगा। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 9-11 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। जबकि पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 6.25- 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
क्या सन ऑफ सरदार 2, Son of Sardar 2 रेड 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?
साल 2012 में जब अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर सन ऑफ सरदार रिलीज़ हुई थी, तो इसने ओपनिंग डे पर 10.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, इसी साल एक्टर की फिल्म रेड 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में वाणी कपूर और रितेश देशमुख ने भी अहम भूमिकाएँ निभाई थीं। ऐसे में अगर सन ऑफ सरदार 2 9-11 करोड़ रुपये या 6.25- 6.75 करोड़ रुपये भी कमा लेती है तो वह रेड 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी।
Tags:    

Similar News