ज़ी सिनेमा पर होगा शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘Maaveeran’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Update: 2026-07-10 14:51 GMT

Mumbai, मुंबई : एक शानदार सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है शिवकार्तिकेयन की ब्लॉकबस्टर एक्शन एंटरटेनर ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार, 12 जुलाई, रात 8 बजे। ‘मावीरन’ एक शानदार एक्शन, कॉमेडी, फैंटेसी और भावनाओं से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जो अपनी अनोखी कहानी और दमदार किरदारों के साथ दर्शकों को अंत तक बाँधे रखती है। अब दर्शक इस सुपरहिट फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर अपने घर बैठे देख सकेंगे।

मैडोना अश्विन के निर्देशन में बनी ‘मावीरन’ की कहानी सत्या की है, जो एक अखबार में कार्टूनिस्ट है। शांत स्वभाव का सत्या हर टकराव से दूर रहना चाहता है, लेकिन एक हादसे के बाद उसकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल जाती है। उसे एक रहस्यमयी आवाज़ सुनाई देने लगती है, जो हर कदम पर उसका रास्ता दिखाती है। यहीं से शुरू होता है उसका ऐसा सफर, जहाँ वह खुद को पहचानता है, अपने डर पर जीत हासिल करता है और एक ताकतवर तथा भ्रष्ट नेता के खिलाफ खड़े होकर बेबस लोगों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ता है।

फिल्म में अदिति शंकर, सरिता, मिस्किन, योगी बाबू और सुनील अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे। नई सोच के साथ कही गई कहानी, मजेदार कॉमेडी, ज़बर्दस्त एक्शन, दमदार जज़्बात और सुपरहीरो की दुनिया को बिल्कुल नए अंदाज में दिखाने की वजह से ‘मावीरन’ हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी। एक आम इंसान के भीतर छिपे हीरो की यह कहानी दिल को छू जाती है।

समाज को एक मजबूत संदेश देने वाली ‘मावीरन’ एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर है, जो हिम्मत, जज़्बे और सही बात के लिए डटकर खड़े होने का संदेश देती है। तो देखना न भूलें शिवकार्तिकेयन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार 12 जुलाई, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Tags:    

Similar News