Sitaare Zameen Par BO Collection Day 16 :आमिर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर सुर्खियों में हैं। 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म थमने का नाम नहीं ले रही है। यह फिल्म कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है और हर दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है और इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
इन फिल्मों को दे रही कड़ी टक्कर:
सकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की इस फिल्म ने 16वें दिन यानी शनिवार को 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 142.55 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। 'मां', 'कन्नप्पा', 'मेट्रो दीज' और 'सन ऑफ सरदार 2' जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बावजूद फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है।
3 साल बाद पर्दे पर जबरदस्त वापसी:
बता दें, आमिर खान ने 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। साल 2022 में उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी। हालांकि, अब उन्होंने इस फिल्म से दमदार वापसी की है। आमिर खान की इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें रियल किरदारों को मौका दिया गया है और कहानी लोगों को जोड़ने में सफल रही है।
यहां देखें फिल्म की डे वाइज कलेक्शन
Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 2- 20.2 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 7- 6.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 8- 6.55 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 9- 12.6 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 10- 14.5 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 11- 3.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 12- 3.75 करोड़़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 13- 2.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 14- 2.5 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 15- 2.4 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 16- 4.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Total Collection- 142.55 करोड़ रूपये
Tags: