सिंगर आतिफ असलम ने दी लता को श्रद्धांजलि, दुबई कंसर्ट में ऐसे किया याद

6 फरवरी 2022 को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था

Update: 2022-02-12 10:21 GMT

6 फरवरी 2022 को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लता मंगेशकर के निधन के बाद पीएम मोदी से सिनेमाई दुनिया के सितारों तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशी हस्तियों ने भी उन्हें याद किया। इस बीच लता मंगेशकर को सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) ने श्रद्धांजलि दी है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आतिफ ने अपने एक कंसर्ट के दौरान लता को याद किया और उनके गाने गाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। आतिफ के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रह हैं।

दुबई में आतिफ का कंसर्ट
दरअसल इंस्टाग्राम पर फरीदून शहरयार ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आतिफ असलम, लता दीदी का गाना- 'एक प्यार का नगमा है' गाते दिख रहे हैं। वहीं बैकस्क्रीन में लता मंगेशकर की तस्वीर दिख रही है। फरीदून के मुताबिक आतिफ का ये वीडियो उनके दुबई कंसर्ट का है। इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में आतिफ की तारीफ करते हुए लता को याद कर रहे हैं।
शरीर के अंगों ने बंद कर दिए थे काम
याद दिला दें कि 92 वर्षीय लता के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिए थे, जिसके चलते 6 फरवरी 2022 की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था। उनका दाह-संस्कार उसी दिन शाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया था। सोमवार को, लता के तीन अस्थि कलश आदिनाथ को सौंपे गये थे, जो गायिका के भाई एवं संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे हैं।
1929 में हुआ था जन्म
गौरतलब है कि 1929 में लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था। लता को भारत की 'सुर साम्राज्ञी' के नाम से जाना जाता है और उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। वह भारतीय सिनेमा की महान गायिकाओं में से हैं, उन्हें स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->