Sikandar X Review: दमदार एक्शन और इमोशन्स का तूफान, सलमान खान की फिल्म रिलीज हुई तो बोले- ब्लॉकबस्टर

Update: 2025-03-30 04:18 GMT
Sikandar X Review : आखिरकार 'सिकंदर' Sikandar सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई। सलमान खान Salman Khan की फैन आर्मी पिछले साल से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही थी। सबका इंतजार खत्म हुआ। 'सिकंदर' Sikandar सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अब बस कुछ ही समय की बात है जब बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश होने लगेगी। सलमान खान Salman Khan और फिल्म की टीम ने शुरू से ही इस बात पर जोर दिया है कि 'सिकंदर'Sikandar एक मास एंटरटेनमेंट वाली फिल्म होने वाली है, जिसमें एक्शन, इमोशन और ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। जहां फिल्म समीक्षक 'सिकंदर' देखने के बाद इसे ब्लॉकबस्टर बताते नजर आ रहे हैं, वहीं आइए जानते हैं कि आम जनता सलमान की इस फिल्म के बारे में क्या सोचती है।
सलमान के कई बड़े फैन हैं। सुपरस्टार के एक फैन ने 'सिकंदर' Sikandar की टिकट के लिए लाखों रुपये चुकाए हैं। वहीं फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले भी कम नहीं हैं। जिन्होंने भी फिल्म देखी है, वे सलमान खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ लोग तो इस फिल्म को अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं। बहुत से फैन्स का कहना है कि 'सिकंदर' ब्लॉकबस्टर साबित होगी। हालांकि, ये बातें आने वाले दिनों में तय होंगी। 'सिकंदर' का बजट 200 करोड़ है, इसलिए सबसे पहला फोकस फिल्म का बजट वसूलने पर रहेगा।
सलमान खान Salman Khan की बेहतरीन फिल्म
एक्स पर एक यूजर ने ट्वीट कर 'सिकंदर' के बारे में लिखा, 'सिकंदर' Sikandar ने सलमान भाई की पिछली कुछ फिल्मों को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया है, उनकी एंट्री क्रेजी थी, इसमें एक्शन है, इमोशन है और गाने भी बहुत अच्छे हैं। एक अन्य यूजर ने 'सिकंदर' का रिव्यू करते हुए लिखा, ब्लॉकबस्टर, अभी-अभी 'सिकंदर' Sikandar देखी, यह सलमान खान Salman Khan की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इमोशनली पावरफुल और एक्शन से भरपूर, कई रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन। कमाल है, दमदार एक्टिंग, दमदार स्क्रिप्ट और आखिरकार, सबसे बड़ी वापसी|
Tags:    

Similar News