Sikandar: इस दिन होगी रिलीज सलमान खान की सिकंदर

Update: 2025-03-19 02:35 GMT
Sikandar सिकंदर: इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में आने वाली फिल्म 'सिकंदर' है, जिसमें सलमान खान Salman Khanऔर रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं और 'बाहुबली' में कटप्पा का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज विलेन का किरदार निभा रहे हैं। इसकी रिलीज डेट को लेकर असमंजस की स्थिति थी, जो अब लगभग खत्म हो गई है।
मेकर्स पहले ही बता चुके हैं कि उनकी फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। भारत में ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल को होगी। जब भी मेकर्स किसी खास त्योहार पर फिल्म रिलीज करते हैं, तो उस त्योहार से एक या दो दिन पहले करते हैं ताकि त्योहार पर छुट्टी का फायदा उठा सकें और अच्छी कमाई कर सकें। ऐसे में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि 'सिकंदर' किस दिन रिलीज होगी। 28 मार्च (शुक्रवार), 29 मार्च (शनिवार) और 30 मार्च (रविवार), इन तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि मेकर्स इन तीन दिनों में से किसी एक दिन ही फिल्म रिलीज कर सकते हैं।
इस दिन रिलीज होगी 'सिकंदर' Sikandar अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म 30 मार्च यानी रविवार को रिलीज होगी। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि मेकर्स को लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए रविवार सही दिन है। ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को छुट्टी है, उसी दिन गुड़ी पड़वा है और फिर अगले दिन ईद है और उसके बाद भी ईद का असर देखने को मिलेगा। 'सिकंदर' के पास कमाई का बड़ा मौका उसके बाद वीकेंड (4-6 अप्रैल) का फायदा फिल्म को मिलेगा।
यानी इस पिक्चर के पास 30 मार्च से 6 अप्रैल तक का समय है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है। माना जा रहा है कि मेकर्स अगले कुछ दिनों में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर अभी से बज बना हुआ है। अब तक इसके तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। पहला गाना है 'जोहरा जबीं', दूसरा गाना है 'बम बम भोले' और तीसरा है 'सिकंदर नाचे'। इन तीनों ही गानों को लोगों ने खूब पसंद किया।
Tags:    

Similar News