मुंबई में स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर, पैपराजी को देख मारी 'अंखियों से गोली'

इन फोटोज में श्रद्धा कपूर बेहद ही क्यूट लग रही हैं। यहां देखें एक्ट्रेस के फोटोज।

Update: 2023-01-14 04:04 GMT
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में श्रद्धा एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। लव रंजन द्वारा निर्देशित श्रद्धा कपूर की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज होगी। अब हाल ही में श्रद्धा कपूर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुईं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इन फोटोज में श्रद्धा कपूर बेहद ही क्यूट लग रही हैं। यहां देखें एक्ट्रेस के फोटोज।
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का आउटफिट
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पर्पल कलर का टॉप और पिंक पैंट पहने नजर आ रही हैं। फोटो में शक्ति कपूर की लाडली बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। 
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने चश्मे में ढाया कहर
इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने चश्मा लगाया हुआ है, जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही हैं।
श्रद्धा कपूर का हेयरस्टाइल
इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। फैंस भी एक्ट्रेस की क्यूटनेस और उनके अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पैप्स को पोज देती नजर आईं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पैप्स को जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज फैंस के दिलों को चुरा रहा है।

Tags:    

Similar News

-->