शिल्पा शेट्टी की मूवी सुखी की नहीं हुई अच्छी शुरुआत

Update: 2023-09-24 14:57 GMT
शिल्पा शेट्टी: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मूवी काफी ख़राब अवस्था में है। सिनेमाघरों में पहले ही दिन ये फिल्म औंधे मुंह गिर गई है। चलिए आपको इस लेटेस्ट मूवी के पहले दिन के बिजनेस के विषय में बताने जा रहे हैं।
पहले दिन किया मात्र इतने रूपए का व्यापार
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक अदाकारा शिल्पा शेट्टी की फिल्म ने फर्स्ट डे दिन महज 30 लाख रूपए का व्यापार किया है। इस फिल्म का आगाज बेहद ही ज्यादा कम रहा हैं। साथ ही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि वीकेंड पर यह फिल्म थोड़ा बिजनेस और कर सकती हैं। अब ये करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं यह बताना थोड़ा कठिन जरूर हो सकता है।
शिल्पा अभिनीत फिल्म सुखी का द ग्रेट इंडियन फैमिली और जवान दोनों फिल्मों के कारण काफी ज्यादा हालत ख़राब हो गई हैं। अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ने भी कुछ अच्छा व्यापार नहीं किया है लेकिन फिर भी सुखी फिल्म का मुकाबला किया है। द ग्रेट इंडियन फैमिली ने पहले दिन 1.40 करोड़ का अच्छा ख़ासा व्यापार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जवान दोनों ही फिल्मों को एकदम कांटे की टक्कर दे रही हैं। जवान को रिलीज हुए 2 सफ्ताह से अधिक वक़्त हो गया है, लेकिन फिर भी किसी भी मूवी में इतना साहस नहीं हैं कि किंग खान की फिल्म को टक्कर दे दे।
वहीं आगे फिल्म सुखी की बात करें तो इसे सोनाली जोशी ने निर्देशित किया है। फिल्म में अभिनेत्री शिल्पा के साथ कुशा कपिला, अमित साध, दिलनाज ईरानी, किरण कुमार, विनोद नागपाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये मूवी एक 38 वर्षीय ग्रहणी के जीवन के अनेकों उतार चढ़ाव से संबंधित है।
Tags:    

Similar News

-->