शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ मनाई गणतंत्र दिवस

Update: 2023-01-26 12:28 GMT
देशभर में आज यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में इस दिन को हर भारतवासी त्योहार की तरह मनाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सितारें फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते नजर रहे हैं।एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने तिरंगा फहराते हुए गणतंत्र दिवस मनाया। एक्ट्रेस ने परिवार वालों के साथ अपने बंगले किनारा में झंड़ा फहराया है, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में हमारे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई 'हर घर तिरंगा' की पहल को आगे बढ़ाते हुए।
अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हमारी गौरवशाली विरासत को चिह्नित करने का दिन। इस साल, यह दिन मेरे लिए सबसे खास होने जा रहा है। आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि क्यों। जय हिंद।
हिंदी सिनेमा की क्वीन यानी एक्ट्रेस कंगना रनोट की हाल में ट्विटर पर वापसी हुई है। ऐसे में अदाकारा ने गणतंत्र दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और लिखा-मेरे सभी भारतीयों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आइए हमारे संविधान के कार्यान्वयन का जश्न मनाएं जो हमारे देश को चला रहा है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Tags:    

Similar News

-->