Shanaya Kapoor ने दिखाई कातिलाना अदाएं, फैंस को पसंद आया ये video

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही इंस्ट्री नें एंट्री लेने वाली हैं।

Update: 2021-08-01 11:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही इंस्ट्री नें एंट्री लेने वाली हैं। जब से करण जौहर ने शनाया के डेब्यू का ऐलान किया है, वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गई हैं। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल हीं शनाया कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर कातिलाना अदाएं दिखाते हुए कई वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें वो कैमरे के सामने बैकलेस टॉप में नजर आ रही हैं।

Shanaya Kapoor ने दिखाई कातिलाना अदाएं, फैंस को पसंद आया ये videoशनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। जिसमें वो डेनिंग जींस और बैकलेस टॉप पहने कैमरे के सामने सिजलिंग अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लू क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डिस्ट्रेस जींस पेयर की है और इस आउटफिट के साथ वो व्हाइट और ब्लू शूज कैरी करती दिखाई दे रही हैं। वो जाहिर तौर पर इस लुक में बेहद हॉट और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। यहां देखें शनाया का लेटेस्ट पोस्ट-

फैंस को पसंद आया वीडियो

इन वीडियोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'बिग ब्लू एनर्जी आज रात'... शनाया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। हर कोई उनके बोल्ड अंदाज पर फिदा होता दिखाई दे रहा है। शनाया के फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी उनके वीडियोज पर कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।


Tags:    

Similar News