ऋतिक रोशन के साथ बड़े पर्दे में नजर आएंगी शहनाज गिल, नाम सुन फैंस बोले – ये कब और कैसे हुआ…

बिग बॉस की मशहूर अदाकार शहनाज गिल ( Shehnaaz Gill ) इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई है

Update: 2022-06-29 16:08 GMT

नई दिल्ली : बिग बॉस की मशहूर अदाकार शहनाज गिल ( Shehnaaz Gill ) इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई है। शहनाज गिल ने इतने कम समय में इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। छोटे पर्दे से लेकर अब बॉलीवुड की ओर रुख करने वाली है। शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली है। आपको बता दें कि सलमान खान ने इस फिल्म के लिए शहनाज गिल को खुद अप्रोच किया है। इतना ही नहीं सलमान खान ने शहनाज गिल कों उनकी मर्जी से फीस दी है।

वहीं अब एक खबर सामने आई है की शहनाज गिल का नाम सलमान खान के अलावा एक और सुपरस्टार के साथ जोड़ रहा है वो नाम और किसी का नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का हैं। अब शहनाज गिल जल्द ही ऋतिक रोशन के संग भी नजर आने वाली है। दरअसल ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है – " वाइब तेरी मेरी मिल दी "। ऋतिक रोशन के इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।
बताया जा रहा है कि शहनाज गिल अब ऋतिक रोशन के संग नजर आने वाली है। ऋतिक रोशन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को फैंस ने लाइक के साथ शेयर किया है। वहीं फैंस ने कमैंट्स की बरसात भी कर दी है।


Similar News