विजय देवरकोंडा को देखकर लड़कियां हुईं आपे से बाहर, देखें वीडियो

अब देखना ये है कि जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।

Update: 2022-08-09 12:23 GMT

विजय देवरकोंड़ा जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। वह जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी एक्शन फिल्म 'लाइगर' से ऑडियंस का दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंड़ा के अपोजिट अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं और इन दिनों दोनों शहर-शहर जाकर अपनी फिल्मों को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में विजय देवरकोंड़ा और अनन्या पांडे अपनी फिल्म लाइगर को प्रमोट करने के लिए गुजरात, अहमदाबाद पहुंचे थे। जहां विजय देवरकोंड़ा को देखकर लड़कियां खुशी के मारे उछल पड़ीं।


विजय देवरकोंड़ा को देख अनन्या पांडे को भूल गई लड़कियां


हाल ही में विजय देवरकोंड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। जहां अहमदाबाद में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंड़ा सिर्फ वहां के ट्रेडिशनल खाने का आनंद लेते नजर नहीं आए, बल्कि दोनों का भव्य तरीके से गुजरात में स्वागत भी किया गया। दोनों का स्वागत एक बड़ी माला के साथ हुआ। गुलाब की पंखुडियों और येलो फूल वाली इस एक माला को दोनों के गले में डाला गया। इस दौरान कई लड़कियां भी अपने ट्रेडिशनल कॉस्टयूम में दिखाई दीं। विजय देवरकोंड़ा को देखकर लड़कियां ये भूल गईं कि बगल में अनन्या पांडे भी खड़ीं हुई हैं।


विजय देवरकोंड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है


इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में लड़कियां विजय देवरकोंड़ा को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आईं और उनसे हाथ मिलाने लगीं। यह वीडियो वडोदरा का है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब विजय देवरकोंड़ा को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस इस तरह क्रेजी हुए हैं। इससे पहले भी विजय देवरकोंड़ा अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए जब मुंबई के एक मॉल में पहुंचे थे तो फैंस का जमावड़ा लग गया था।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय देवरकोंड़ा की फिल्म 'लाइगर'

विजय देवरकोंड़ा की फिल्म 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हिंदी के अलावा एक्शन फिल्म 'लाइगर' को तमिल, तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को ऑडियंस का बहुत ही प्यार मिला है। अब देखना ये है कि जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।

Tags:    

Similar News

-->