बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) की सक्सेस को एन्जॉय कर रही है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। बताया जा रहा है कि सारा अली खान की 'अतरंगी रे' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। दर्शकों के साथ-साथ ये फिल्म सारा अली खान के मम्मी-पापा सैफ अली खान और अमृता सिंह ने भी देखी है।

इंडिया टुडे से बातचीत में सारा अली खान ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता सैफ अली खान और अमृता सिंह दोनों ने फिल्म देखी है। सारा अली खान की एक्टिंग देख दोनों रो पड़े। सारा अली खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि मां बहुत इमोशनल हैं और हमेशा रहेंगी। मेरे पिता एक बहुत मजबूत जेंटलमैन हैं। मुझे पता है कि मैंने मां और पापा दोनों को रुलाया है। इस सक्सेस की फीलिंग को महसूस करना अजीब है जब आपके माता-पिता को आप पर गर्व करते हैं।'



सारा अली खान ने फिल्म पर अपने भाई इब्राहिम अली खान की प्रतिक्रिया के बारे में भी बात की। इब्राहीम को ये फिल्म काफी मजाक आई। एक्ट्रेस ने कहा, 'हम एक-दूसरे के साथ मजाक करते रहते हैं। कॉलेज से अब तक मैं उनकी गोलू मोलू बहन हूं। मगर अब इब्राहीम कहते हैं कि उन्हें मुझ पर गर्व है कि मैं उनकी बहन हूं। इसलिए मुझे बहुत खुशी हो रही है।' इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार धनुष लीड रोल में नजर आ रहे हैं।



Tags: