मुंबई | हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काले रंग के सूट में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सपना चौधरी एक आटो रिक्शा पर बैठकर अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतती हुई दिख रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और फैंस उनके इस कूल और कंफर्टेबल लुक की तारीफ कर रहे हैं।
सपना चौधरी के इस नए वीडियो को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं, और इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। सपना का यह अंदाज उनके फैंस को काफी भा रहा है, और वह इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।
सपना चौधरी ने हमेशा अपनी नृत्य और गानों के लिए प्रसिद्धी पाई है, लेकिन उनका यह नया वीडियो साबित करता है कि वह फैशन और स्टाइल में भी किसी से कम नहीं हैं।