Sapna Choudhary Ka Video: हरियाणवी डांसर और एक्टर सपना चौधरी अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उनके डांस शो पूरे देश में आयोजित किए जाते हैं. जैसे ही सपना का कोई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होता है वो तुरंत वायरल हो जाता है. अब सपना चौधरी का एक थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है. वीडियो की खास बात यह है कि स्टेज पर सपना चौधरी को डांस करता देख नीचे खड़े ताऊ जी भी खुद को रोक नहीं पाए और डांस करने लगे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

सपना चौधरी के डांस पर फिदा हुए लोग
हरियाणवी छोरी के नाम से मशहूर सपना चौधरी की दीवानगी बच्चों, नौजवानों से लेकर बुजुर्गों तक भी देखने को मिलती है. उसके डांस परफॉर्मेंस में अकसर गर वर्ग के लोग भारी संख्या में देखने को मिल जाते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में सपना हरियाणवी सॉन्ग पर डांस कर रही होती है, तभी नीचे खड़े कुछ लोग और ताऊ जी भी ठुमके लगाने लगते हैं. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को त्रिमूर्ती कैसेट्स यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है.
Full View

ताऊ जी ने भी किया धमाकेदार डांस

सपना चौधरी के इस डांस वीडियो में ताऊ जी के डांस को भी काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग इस पर खूब प्रतिक्रियां दे रहे हैं. सपना चौधरी के करियर की बात करें तो वो इन दिनों म्यूजिक वीडियो में काफी एक्टिव हैं. हाल ही में उनके कई गाने रिलीज हुए हैं. इससे पहले वो बॉलीवुड, भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में भी धमाल मचा चुकी हैं. सपना ने बिग बॉस में भी अपने गेम से लोगों का ध्यान खींचा था.

Tags: