Saiyaara Success: Saiyaara के 200 करोड़ क्लब में एंट्री पर जश्न शुरू

Update: 2025-07-27 05:11 GMT
Saiyaara Success: अहान पांडे Ahan Pandey और अनित पड्डा Anit Padda की एक्टिंग डेब्यू फिल्म Saiyaara 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। मोहित सूरी की रोमांस ड्रामा ने दर्शकों और बॉलीवुड सेलेब्स का ध्यान खींचा। अनुपम खेर, अनुराग बसु, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, सुभाष घई, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारों ने फिल्म की तारीफ की थी। फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है और अब तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
अब सुनने में आ रहा है कि Saiyaara की टीम फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मनाने के लिए सिंगापुर रवाना होने वाली है। Saiyaara की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके मुताबिक, फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए Anit Padda, Ahan Pandey, डायरेक्टर मोहित सूरी और पूरी कास्ट सिंगापुर रवाना होगी। इसी बीच, Anit का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस Saiyaara की सक्सेस पार्टी में शामिल होने के लिए सिंगापुर रवाना होती नजर आईं। इस दौरान अनित ने ब्लू शर्ट, ब्लैक कैप और व्हाइट पैंट पहनी हुई थी।
जब पैपराजी ने एक्ट्रेस से मास्क हटाने को कहा तो उन्होंने ऐसा किया। हालांकि, अनित ने मास्क वापस पहन लिया और कहा, मुझे शर्म आ रही है। अहान पांडे और अनित पड्डा अभिनीत सैय्यारा एक संगीतकार कृष कपूर और वाणी बत्रा की कहानी है। दोनों की किस्मत उन्हें साथ लाती है और वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि, बानी को पता चलता है कि उसे अल्जाइमर है और फिर वह कृष को छोड़ देती है। जिसके बाद कृष उसे ढूंढते हुए उसके पास पहुंच जाता है। फिल्म एक इमोशनल रोमांटिक फिल्म है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अहान और अनित की यह पहली फिल्म है और दोनों की खूब तारीफ हो रही है।
Tags:    

Similar News